नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारतीय टेस्ट टीम के वाइस कैप्टन केएल राहुल ने बताया है कि श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जीत किस खिलाड़ी की वजह से मिली। केएल राहुल ने इस मुकाबले में 10 विकेट निकालने वाले मानव सुथार का नहीं, बल्कि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का नाम लिया है। केएल राहुल ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल द्वारा बनाए गए 167 रनों को मैच डिफाइनिंग मोमेंट बताया है। गॉल टेस्ट मैच में केएल राहुल भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज थे, जो एकमात्र बल्लेबाज बैटिंग यूनिट का हिस्सा थे, जिन्होंने पहले भी श्रीलंका में टेस्ट मैच खेला हुआ था। पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में 35 रन खुद केएल राहुल ने भी बनाए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस...