नई दिल्ली, मार्च 18 -- आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने दिल्ली की एक अदालत से एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी है। ताहिर हुसैन ने 20 मार्च से 20 अप्रैल तक की राहत के लिए याचिका डाली है। उन्होंने ऑपरेशन की जरूरत बताई है। गौरतलब है कि उनकी नियमित जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वे गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। अब अदालत इस मामले पर 19 मार्च को सुनवाई करेगी। ताहिर हुसैन ने इलाज के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत मांगते हुए कड़कड़डूमा अदालत में अर्जी दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दायर इस याचिका में हुसैन ने 20 मार्च से 20 अप्रैल तक राहत देने की मांग की है। ताहिर हुसैन 6 अप्रैल 2020 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ताहिर ने अपनी याचिका में कहा है कि वह इनगुइनल हर्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.