सुल्तानपुर, मार्च 17 -- बल्दीराय सुलतानपुर। तहसील क्षेत्र के बहुरावां में मंगलवार को किसानों के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आसपास व दूर-दराज से पहुंचे किसानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पौध किस्मों के पंजीकरण और कृषक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का प्रायोजन पौध किस्म एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण द्वारा किया गया। आयोजन बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के तत्वावधान में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने किया।मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय कुमारगंज की अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि किसान अपनी विकसित किस्मों का पंजीकरण कराकर न सिर्फ अपने अधिकारों की सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.