नई दिल्ली, मार्च 14 -- वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं। पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब लगभग किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। आईपीएल में शतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया था कि वे किस कैलीबर के प्लेयर हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इतना ही नहीं, वैभव ने साल 2026 में संपन्न हुए अंडर-19 विश्व कप में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने भारत को फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत दिलाई थी, क्योंकि स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 से अधिक का स्कोर लग गया था। यह भी पढ़ें- 5 पारियों में संजू ने जड़े इतने छक्के, जितने धोनी 29 पारियों में भी नहीं जड़ सके व...