नई दिल्ली, मार्च 27 -- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनके जातक जन्म से ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन राशियों के लोगों को सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ये खुद के लिए तो भाग्यवान होते ही हैं, साथ ही इनसे जुड़े लोगों के लिए भी लकी साबित होते हैं। इन राशियों में विशेष रूप से तीन राशियां सबसे ज्यादा ताकतवर और किस्मत वाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधा, धन और सफलता की कमी बहुत कम ही देखने को मिलती है। आइए जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में विस्तार से।वृश्चिक राशि - बुद्धिमानी और चतुराई से मिलती है सफलता वृश्चिक राशि के जातक ज्योतिष में बेहद बुद्धिमान, चतुर और रहस्यमयी माने जाते हैं। इनमें जन्मजात आत्मविश्वास और लगन होती है। ये लोग किसी भी काम को पूरी गहराई और मेहनत से करते हैं। ज्योतिष क...