प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर मोहल्ले में रहने वाले अधिवक्ता का आरोप है कि एक बैंक शाखा के मैनेजर व कर्मचारी ने परिवार की महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौच की है। पीड़ित के अनुसार उसने बैंक शाखा से लोन लिया है। समय पर किस्त अदा करने के बाद भी अचानक घर पहुंचे बैंक मैनेजर और कर्मचारी ने गाली-गलौच कर दुकान के गल्ले में रखा ढाई हजार रुपये निकालने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.