रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में लोन की किस्त माफ कराने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने प्रीत विहार स्थित एक चिटफंड कंपनी से करीब 50 हजार रुपये का लोन लिया था और वह समय-समय पर किस्त जमा करता रहा। इसी दौरान कंपनी का रिकवरी एजेंट किस्त वसूली के लिए घर आने लगा और उसकी पत्नी के संपर्क में आ गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसके पति का लोन माफ कराने का झांसा दिया और 2 फरवरी को बहला-फुसलाकर काशीपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना और बाद में लगातार धमकाते हुए शारीरिक संबंध बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.