बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। बैंक ऋण के किस्त का पैसा मांगने गए कर्मी को दुकान के अंदर बंद करके मारने-पीटने का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर जनपद के कुरेभार थानांतर्गत माधवपुर निवासी विजय कुमार उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत छह जनवरी को वे बैंक ऋण के किस्त का पैसा मांगने के लिए चौरी बाजार गए थे। आरोप है कि संबंधित दुकानदार से किस्त का पैसा देने के लिए कहा तो वह भड़क गया। अपनी दुकान के अंदर घसीटकर ले गया और शटर को बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें मारापीटा। उनके साथ में मौजूद अंकित मिश्रा को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चौरी बाजार निवासी निखिल मौर्या, राम निहाल मौर्या और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई झारखंडेय पांडेय को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.