किस्त बकाया बता युवक को लिया झांसे में, बाइक लेकर हुआ फरार
देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में बदमाश ने बाइक किस्त बकाया होने का झांसा देकर एक बाइक चालक युवक से रुपए ठगी करने के साथ उसकी बाइक भी लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
घटना का विवरण जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार यादव ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप प्लंबर मिस्त्री के रूप में काम करता है। देर शाम किसी काम से कुंडा थाना क्षेत्र अवस्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसकी बाइक रोक ली और 10 रुपए मांगने लगा। पीड़ित के अनुसार रुपए देने से मना करने पर युवक ने आगे किसी व्यक्ति के खड़े होने और जान को खतरा होने की बात कहकर डराने का प्रयास किया।
बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.