बगहा, मार्च 14 -- बेतिया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2022-23 के वैसे लाभुक जिन्होंने समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं किया है उनको विभाग के द्वारा नोटिस भेजी जा रही है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने इसकी जानकारी देते हुए यह बताया कि जिले के अलग-अलग प्रखंडों से चयनित लगभग 232 ऐसे लाभुक है जिनके पास उद्योग विभाग के द्वारा नोटिस भेजी जा रही है। पत्र के द्वारा लाभुकों को यह बताया जा रहा है कि योजना के नियमावली के अनुरूप उनका ईएमआई शुरू हो चुका है। इसलिए राशि का भुगतान करना अनिवार्य है। यह भी जानकारी दी जा रही है कि निर्धारित राशि को प्रतिमाह उद्योग विभाग के पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.