किस्त की राशि गबन करने में फाइनेंस कर्मी धराया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- हथौड़ी। महिलाओं से लोन के किस्त की राशि के लेकर उसका गबन करने में फाइनेंस कर्मी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी सुधीर कुमार पर 32 महिलाओं से किस्त राशि लगभग एक लाख वसूलने के बाद उसे कंपनी में जमा नहीं कराने का आरोप है। मामले में हथौड़ी शाखा के प्रबंधक अमरजीत कुमार ने 20 मई 2026 को केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को सकरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.