किस्को में फंदे से लटका मिला युवक का शव
लोहरदगा, जून 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बानपुर निवासी स्व विकास लोहरा के 22 वर्षीय पुत्र पवन लोहरा ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखने पर युवक फंदे से झूलता मिला।घटना के बाद परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को ले गए। जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.