किस्को में चेहल्लुम मेला आज, दो मंत्री होंगे शामिल
लोहरदगा, अगस्त 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंर्तगत परसाटांड़ होंदगा में पांच अगस्त को मोहर्रम के चेहल्लुम के अवसर पर आयोजित होने वाले चेहल्लुम-सह-अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।मंगलवार को शाम करीब चार बजे लोहरदगा एसडीपीओ दिवाकर कुमार, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद एवं किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चेहल्लुम शरीफ पर कौमी लाठी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.