लोहरदगा, अप्रैल 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि पंचायत समिति की नियमित बैठक नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि प्रमुख द्वारा समय पर पंचायत समिति की बैठक नहीं बुलाई जा रही है, जिसके कारण 15वें वित्त आयोग की राशि का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। साथ ही योजनाओं के चयन एवं भुगतान में हस्ताक्षर नहीं किए जाने से कई विकास योजनाएं लंबित पड़ी हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी राशि के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और सदस्यों की अनदेखी की जा रही है। पंचायत समिति सदस्यों ने मनमाने तर...