नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- BJP President Nitin Nabin: चार मई को पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा की नई केंद्रीय टीम गठित की जाएगी। इसके लिए पार्टी देशभर के चुनिंदा युवा नेताओं को लेकर मंथन कर रही है, जिनको भविष्य की भाजपा के लिए नए नेतृत्व के साथ आगे लाया जा सके। नई केंद्रीय टीम में लगभग आधे पदाधिकारियों की उम्र 50 साल से कम होने की संभावना है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उनकी टीम को भी युवा स्वरूप देने की कवायद की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, देशभर के प्रमुख युवा नेताओं को राष्ट्रीय टीम में लाने के लिए मंथन चल रहा है। संगठन के एक प्रमुख नेता देशभर के लगभग 50 प्रमुख युवा नेताओं के नाम पर इस बारे में विचार कर रहे हैं। इनमें से लगभग दो दर्जन नेताओं को दिल्ली लाया जा सकता है। इसमें क्षेत्रीय व सामाजिक समी...