नई दिल्ली, मई 22 -- राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई प्रदेश कार्यकारिणी का लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। करीब पांच महीने तक चली चर्चा और संगठन स्तर पर मंथन के बाद प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने 63 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नई टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्रियों को जिम्मेदारी जारी सूची के मुताबिक कार्यकारिणी में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री समेत कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, प्रशिक्षण प्रभारी और 20 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से इस सूची का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच अब नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।इ...