जहानाबाद, मार्च 29 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के किसुनपुर मे नाली का निर्माण नहीं होने से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। गांव में नल जल योजना की शुरुआत 2020 में हुई थी। नल जल योजना के साथ नाली का निर्माण भी शुरू हुआ था। लेकिन नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। जिसका परिणाम है कि पूरे गांव का पानी एक किसान के निजी खेत में गिर रहा है। जल जमाव के कारण एक एकड़ से अधिक भूमि में कृषि कार्य पिछले 6 वर्षों से बंद है। इससे किसान को काफी नुकसान हो रहा है। तो दूसरी ओर जल जमाव रहने से गांव में सालों भर मच्छर का प्रकोप बना रहता है। पानी से दुर्गंध से निकलते रहता है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। नल जल के कारण दिन भर व्यर्थ पानी बहता रहता है लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि नली का निर्माण पूरा कर निकट ...