किसुनपुर में ऑटो पलटने से ड्राइवर की हुई मौत
चतरा, अप्रैल 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर किशनपुर के समीप शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें टेंपू चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत के पनहैया गांव निवासी 57 वर्षीय मथुरा साव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा साव कुछ लोगों के साथ बोरा में सब्जियां भरकर टेंपू से केरेडारी बाजार जा रहा था। वाहन में अधिक सामान लदा हुआ था। इसी दौरान स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। जिससे टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक मथुरा साव टेंपू के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. गीतांजलि के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.