बलिया, मार्च 29 -- बलिया, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में रविवार को संगठन सृजन एवं पार्टी की संपत्ति सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल ने कहा कि पार्टी के सम्पत्ति की हर हाल में सुरक्षा की जायेगी। इसके लिए वह शीर्ष नेताओं को जानकारी देंगे और सुप्रीम कोर्ट के शीर्षस्थ अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।उन्होंने बताया कि वर्तमान में राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो भाजपा से नहीं डरते हैं। यही नहीं वह जनता के सवालों को लेकर सदन से सड़क तक सरकार के विरोध में लड़ते रहते हैं। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव हों जाए तो वहां भाजपा का अन्त निश्चित रूप से हो जायेगा। इसका उदाहरण में ...