किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी व बुखार है तो कराएं टीबी की जांच
खगडि़या, अगस्त 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के ब्रह्मा गांव में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी की जांच तथा एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभागीय टीम विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जाकर लोगों की टीबी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और एक्स-रे कर रही है। अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाना है। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 91 लोगों का हुआ डिजिटल चेस्ट एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.