बिजनौर, मार्च 25 -- बिजनौर। सीडीओ रणविजय सिंह ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यो की मीटिंग लेकर सभी विद्यालयों से शुल्क विनियमत अधिनियम(फीस रेगुलेशन एक्ट) का पालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्कूलों के प्रधानाचार्यो से दो टूक कहा कि बच्चों की किताब, यूनिफार्म और जूते मौजे किसी विशेष दुकान से खरीदे जाने की शिकायत मिलने पर विधिक दंडात्मक कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सीडीओ ने स्कूलों के प्रधानाचार्यो से कहा कि किताबों की सूची अभिभावकों को दें। अभिभावक कहीं से भी किताब खरीद सकते हैं। अभिभावकों को स्कूल या एक ही दुकान से किताब खरीदने के लिए दवाब न बनाया जाए। बुधवार को कलक्टे्रट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सीडीओ ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यो की मीटिंग ली। सीडीओ रणविजय सिंह ने स्कूलों के प्रधानाचार्य...