रांची, जुलाई 18 -- रातू, प्रतिनिधि। किसी भी राशन कार्डधारी से किसी तरह का जुर्माना या वसूली नहीं की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने यह आश्वासन शनिवार को रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ के हस्तक्षेप के बाद दिया। राशन कार्ड निरस्त करने और जुर्माना वसूलने के विरोध में भाजपा नेता संजीव तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लाभुकों का प्रतिनिधिमंडल संजय सेठ से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिना पूर्व सूचना राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और लाभुकों से जुर्माना जमा कराया जा रहा है। इस पर सांसद संजय सेठ ने तत्काल खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय से फोन पर बात कर पीड़ितों से आवेदन लेकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अपात्र ...