गंगापार, अप्रैल 11 -- परानीपुर से कानपुर तक संचालित होने वाली खटारा बस से यात्रा करने में यात्रियों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी बस से लंबी दूरी की यात्रा करना यात्रियों के लिए तब और मुश्किलों भरी हो जाती है, जब बस रास्ते में खराब हो जाए। ऐसा ही मामला तीन दिन पहले खागा तहसील के पास तब हुआ, जब बस का इंजन फेल हो गया। इससे यात्रा करने वाले यात्री परेशान हो गए। चालक व परिचालक ने किसी तरह बस में बैठी सवारियों को किसी अन्य बस से उनके गन्तव्य स्थान को बैठाकर रवाना किया। परानीपुर गांव के हुब नारायण मिश्र, देवी शंकर मिश्र ने बताया कि परानीपुर से कानुपर तक संचालित होने वाली इस बस के संचालन से कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलती हैं। बस संचालन के शुरुआती दौर में यात्री काफी कम चलते रहे, लेकिन जब आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.