मथुरा, अप्रैल 5 -- कांग्रेस महानगर द्वारा अवैध निर्माण न रोके जाने के आरोप लगाने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने निराधार बताया है। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि बीते तीन माह से निर्माण पूरी तरह रुका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। शनिवार को कांगेस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने एमवीडीए पर अवैध निर्माण कराए जाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उनके संबंध में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव को लिखित शिकायती पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद काम चल रहे हैं। इधर रविवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मसानी चौराहा, डीग गेट एवं केबीएम होटल के पास कमलनयन भाटिया द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.