गया, जनवरी 2 -- किसी भी संप्रदाय, समुदाय या धर्म विशेष के लोगों के प्रति हिंसा पूरी तरह गलत है। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मानवता का तकाजा है कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिले। प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास के साथ ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनते हैं। उक्त बातें बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बोधगया में कही। उन्होंने कहा सभी लोगों को मिलजुलकर रहने की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। विविधता में एकता ही हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति है और सहिष्णुता हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में किसी भी प्रकार की असहिष्णुता या दमनकारी रवैए का विरोध किया जाना जरूरी है। ताकि शांति और सामंजस्य का माहौल कायम रहे। सिक्किम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.