मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किसी भी तरह की समस्या पर अभिभावक अपने बच्चों के मेंटर्स से पहले मिलें। वे समाधान करेंगे। शनिवार को एमआईटी में आयोजित पीटीएम में अभिभावकों को यह बात बताई गई। अभिभावकों से विद्यार्थियों की प्रगति साझा की गई साथ ही 75 फीसदी उपस्थिति पूरा करवाने का जिम्मा भी उनको दिया गया। कम उपस्थिति पर विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। एमआईटी में अभिभावक-शिक्षक बैठक में प्राचार्य प्रो. एमके झा ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं कॅरियर से संबंधित मार्गदर्शन पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. अभिषेक कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.