धनबाद, मार्च 28 -- बीसीसीएल के कल्याण भवन (एचआरडी) में शुक्रवार को मानव संसाधन पर प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि संगठनात्मक विकास में मानव संसाधन की केंद्रीय भूमिका होती है। किसी भी संस्था की वास्तविक शक्ति उसके मानव संसाधन में निहित होती है। प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से ही कोई भी संगठन सतत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होता है। रमैया ने आधुनिक प्रबंधन के महत्वपूर्ण तत्वों जैसे क्षमताएं, दुर्बलता, अवसर एवं चुनौतियां (एसडब्ल्यूओटी) विश्लेषण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल किसी भी व्यक्ति के स्व-आकलन में सहायक है, बल्कि संस्थानिक लक्ष्यों को भी हासिल करने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.