चाईबासा, मार्च 16 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा है कि किसी भी संस्था की असली शक्ति उसके सदस्य होते हैं। अध्यक्ष केवल नेतृत्व करता है, लेकिन यदि कार्यकारिणी और सदस्य सहयोग करें तो संस्था निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों तक पहुँचती है। श्री प्रकाश रविवार की देर शाम जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली के अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने जायंट्स ग्रुप के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सौंपे गए ज्ञापन पर कहा कि कार्यभार संभालने के बाद जायंट्स के प्रतिनिधियों को बुलाकर इस विषय पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने संस्था से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.