किसी भी संदिग्ध गतिविधि की दे सूचना
गाजीपुर, जून 22 -- गाजीपुर। नवागत सीओ सिटी भाष्कर कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद के व्यापार मण्डल के सदस्यों से सुरक्षा के सम्बंन्ध में जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा। सीओ सिटी ने कहा कि साइबर अपराधों के बारे में जागरूक रहे। किसी भी तरह के फोन आने पर बहकावे में ना आएं। साथ ही यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध युवक दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर हाईक्वालिटी के कैमरे लगाए जिससे किसी घटना के हो जाने पर वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान की जा सके। यह भी पढ़ें- पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत करने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.