पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस बनने वाले बनमनखी के बेटे कुमार शिवराज का बुधवार को जिला तैलिक साहू समाज ने स्वागत किया। आईएएस की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले कुमार शिवराज ने सम्मान समारोह में अपनी सफलता का मंत्र साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सबसे जरूरी आत्मविश्वास और ईमानदारी से की गई मेहनत। उन्होंने नियमित रूप से रोज करीब 6-7 घंटे मन लगाकर पढ़ाई की और लगातार अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। संरक्षक महेश साह ने कुमार शिवराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष सोपाल साह व मंच संचालन अशोक आलोक ने किया। मौके पर शिवराज के पिता सुरेन्द्र साह व मां मालती देवी का भी स्वागत किया गया। भाजपा नेता नरेश साह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.