मैनपुरी, जुलाई 24 -- बेवर, । कस्बा के मोटा रोड स्थित साकेत गार्डन में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजन हुआ। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग किसी भी राजनीतिक दल के पिछलग्गू न बनें। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से संगठन के बैनर तले जुड़ कर समाज के लोगों पर हो रहे अन्याय को रोकने के लिए संघर्ष की अपील की। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मणों से अपनी पहचान के लिए तिलक, चोटी व जनेऊं धारण करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने पूर्वजों की ताकत को पहचानने की बात कही। कहा कि वर्ष में एक बार भगवान परशुराम की जयंती में एकता दिखाने से काम नहीं चलेगा। बैठक में सुरेश चंद्र त्रिपाठी, नारायण तिवारी, संतोष मिश्रा, प्रबल शुक्ला, संजीव शुक्ला, लकी पांडेय, बीनू दुबे, कन्है...