गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा। प्रतिनिधि झामुमो जिला कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआईआर में किसी भी योग्य मतदाताक नाम नहीं हटे इसके लिए टिप्स दिया गया। साथ ही उन्हें मतदाताओं को इसके लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए 30 जून को रांची से आ रहे झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय व अन्य एक्सपर्ट के साथ गढ़वा टाउन हॉल में बीएलए और झामुमो कर्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि छोटी-छोटी गलतियों के लिए किसी भी नाम मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार, बंगाल व असम में छोटे छोटे कारण...