गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम-बजटो में गुपचुप सेवन से घटित घटना एवं संपूर्ण प्रकरण की समीक्षा तथा अग्रेतर कार्रवाई को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में ठेला, खोमचा एवं अन्य अस्थायी दुकानों पर बिकनेवाले गुपचुप, चाट, छोला, फास्ट फूड एवं अन्य खाद्य सामग्री विक्रेताओं के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। कहा कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचनेवालों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कहा कि किसी भी बीमारी में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज नहीं कराएं। कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से खाद्य पदार्थों की जांच, सैंपल कलेक्शन एवं टेस्टिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.