मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। एसएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मोतिहारी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय अभया ब्रिगेड रहा, जो महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए बिहार पुलिस द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी प्रियंका (डीएसपी), नगर थाना मोतिहारी, रूपरेखा कुमारी (डिप्टी एस.एच.ओ.), महिला थाना मोतिहारी तथा स्वरस्वती कुमारी (एस.आई.), टाउन थाना मोतिहारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएनएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, एसएनएस विद्यापीठ (पॉलिटेक्निक कॉलेज) त...