मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति,लंबित मामलों,जन शिकायतों,राजस्व वसूली,न्यायालयीन वादों तथा विकास योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लंबित आवेदनों की समीक्षा उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से ल...