दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को खनन टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध बालू का परिवहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ऐसे वाहनों को चिन्हित करते हुए सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने अवैध बालू खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से औचक छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं सभी थानों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कितने वाहनों की जांच की गई है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बैठक में उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.