किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन बर्दाशत नहीं: डीसी
सिमडेगा, जुलाई 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण तथा एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई 2026 में अवैध खनन के विरुद्ध 03 मामलों में कार्रवाई की गई है। वहीं इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 62 निरीक्षण किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पकड़े गए मामलों में अब तक 13,79,054 का जुर्माना वसूला गया है। डीसी ने संबंधित विभागों को अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण के लिए समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध नियमित एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.