हजारीबाग, अप्रैल 9 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदानंद रोड स्थित अटल भवन में गुरुवार को हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में हाल में घटी विभिन्न घटनाओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। कहा कि रामनवमी में पांच लोगों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रामनवमी में युवाओं के नशापन एवं हिंसक हथियार ले जाने कि उन्होंने घोर निंदा की और कहा कि किसी भी धार्मिक समुदाय को झांकी या जुलूस में किसी भी तरह के घातक हथियार ले जाने पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए। हथियार साथ होने के कारण कभी भी कोई हिंसक वारदात हो सकती है और यह विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाती है। युवाओं के नशा पान के संबंध में उन्होंने कहा कि हजारीबाग में युवाओं के बीच नशापान बढ रहा है इसके लिए सामाजिक रूप से मिलकर काम करना पड़ेगा। हजारीबाग ...