हरिद्वार, अगस्त 4 -- संसद में सांसद पप्पू यादव के प्रोटेस्ट पर बोलते हुए योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी भी धर्म और पंथ का प्रतीक पहनकर अपमान नहीं करना चाहिए। भगवा पहनकर हमारे सनातन का अपमान करना आपत्तिजनक है। यह धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप पाप और अपराध है। राजनीतिक मुद्दा उठाने के लिए किसी भी धर्म को टारगेट न करके अपनी बात रखनी चाहिए। आपको मुद्दा उठाने का अधिकार है लेकिन भारत का संविधान भगवा और सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं देता है। जितना एस सी एसटी का अपमान करना अपराध है, उतना ही सनातन का अपमान करना ही अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी संत, ब्राह्मण और पुजारी का अपमान करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अपराध है। यह बातें उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। यह भी पढ़ें- संसद में पप्पू ...