लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय सेना के स्थापना दिवस पर बज्म-ए-खवातीन की ओर से एक शाम जवानों के नाम शीर्षक से वैचारिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम अमीनाबाद के जनाना पार्क में हुआ। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई अमानवीय घटना और मॉब लिंचिंग पर दुख व्यक्त कर कहा कि मॉब लिंचिंग चाहे कहीं भी हो, वह गलत है। इसके लिए ठोस कदम उठाते हुए आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने कहा कि आज हम कड़ाके की सर्दी के बावजूद शांति और सुकून के साथ जीवन जी रहे हैं तो इसका श्रेय हमारी बहादुर भारतीय सेना को जाता है, जो शून्य से नीचे तापमान में भी सीमाओं पर डटी हुई है। भारत चारों ओर से चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशो...