श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक व अधिकारियों की ओर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। इस दौरान 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन किया गया। महिला कल्याण विभाग एवं एसोसिएशन फॉर वालेंटरी एक्शन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, सीओ समीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद ल...