देहरादून, अप्रैल 15 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और यूपीसीएल के एमडी को ज्ञापन भेजकर उपभोक्ताओं को किसी भी उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने की सुविधा देने की मांग की है। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने बताया कि अक्सर बिजली घरों में कर्मचारी दूसरे क्षेत्र का बिल जमा करने में आनाकानी करते हैं। समिति का तर्क है कि जब ऑनलाइन बिल घर बैठे कहीं से भी जमा किया जा सकता है, तो ऑफलाइन केंद्रों पर भी यह व्यवस्था जनहित में लागू होनी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, प्रदीप कुकरेती, सुशील विरवानी, दानिश नूर और जय बिष्ट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.