रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों की ओर से उठाई गई विभिन्न पृच्छाओं और शंकाओं का समाधान पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम इसमें शामिल न हो। के. रवि कुमार ने बैठक में एसआईआर की चरणबद्ध विस्तृत कार्ययोजना और दिशा-निर्देश को साझा किया, जिसमें सर्वप्रथम एसआईआर कार्यक्रम की समय-सीमा का विवरण दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में एसआईआर के तहत प्रशिक्षण और मुद्रण का कार्य 20 ...