नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश की सियासत में हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद को लेकर घमासान होता रहा है। अब बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले कृष्ण और फिर श्रीराम को लेकर ऐसी बातें कह दीं, जिससे सियासी घमासान भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार और तीखे ट्वीट कर नया राजनीतिक भूचाल ला दिया है। अखिलेश ने किसी का नाम लिए बिना बड़ा दांव खेलते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसी 'बाहरी' के इशारे पर प्रदेश की राजनीतिक और धार्मिक सत्ता को चुनौती देने की गहरी साजिश रची जा रही है। अखिलेश अक्सर यूपी की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन आपस में ही टकराने का आरोप लगाते रहे हैं। उनके आज के आरोपों को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।यदुवंशियों-रघुवंशियों दोनों की भावनाएं ...