नोएडा, मई 21 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जीरो प्वाइंट और सेक्टर-37 में जांच अभियान चलाकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने 61 स्लीपर एसी बसों को जब्त किया है। रविवार से गुरुवार तक चलाए गए अभियान में ये बसें नियमों का उल्लंघन कर दौड़ मिलीं। इनमें से किसी बस में क्षमता से अधिक सवारी मिलीं तो कई के आपातकालीन द्वार छोटे मिले। परिवहन विभाग के पैसेंजर टैक्स अधिकारी राजेश मोहन ने बताया कि ये निजी बसें बिहार और मध्य प्रदेश से दिल्ली लौट रही थीं। स्लीपर बसों में पीछे की तरफ अवैध कैरियर लगा मिला। कैरियर लगाकर भारी सामान लोड करना और आपातकालीन द्वार का आकार मानकों के मुकाबले छोटा होना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। कैरियर लगा होने सेदुर्घटना के समय पीछे लगे कांच को तोड़कर बाहर निकलना संभव नहीं होता। यह भी पढ़ें- किसी बस में क्षमता से अधिक यात्री तो कई के आपा...