किसी ने सड़क तो किसी ने मांगा शौचालय
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। जिले में आए नोडल अफसर अजय कुमार शुक्ला जब भ्रमण के लिए निकले तो सिसई सिपाह निवासी दिलशाद अहमद ने लहटी संपर्क मार्ग के जर्जर होने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम फूलपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अलकमा बानो ने शौचालय की मांग की, जबकि गुलाम राजा ने खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत की। इस पर लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कालका प्रसाद ने पेंशन न मिलने की समस्या बताई, जिस पर उन्हें आवेदन करने की सलाह दी गई। किरांव निवासी मोहम्मद इसरार ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एसडीएम फूलपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- अफसर बोले 418 दिए कनेक्शन, ग्रामीण बोले खाली हाथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.