किसी ने शादी का पैसा लगाया तो किसी ने कर्ज लिया, स्टिंक बग लील गया 70 फीसदी लीची; सदमे में किसान
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 11 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लीची किसानों के लिए इस बार का सीजन किसी त्रासदी से कम नहीं रहा। मौसम की मार के बाद स्टिंक बग के कहर से 70 फीसदी लीची की फसल बर्बाद हो गई। इस नुकसान ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। लीची की अच्छी फसल की उम्मीद में भविष्य के सपने संजोए किसान-व्यापारी लाखों के कर्जदार हो गए हैं। किसी ने शादी का पैसा लीची में लगाया था, तो कोई तीस लाख का कर्ज लेकर लीची का बाग खरीदा था। मीनापुर प्रखंड के मानिकपुर निवासी युवा किसान दीपक कुशवाहा लीची में नुकसान की वजह से 25 लाख रुपये के कर्जदार बन गए हैं। दीपक ने बताया कि वर्ष 2019 से लीची का व्यापार करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पहली बार हुई है। बताया कि इस वर्ष कर्ज लेकर बड़े उत्साह से 30 लाख का बाग खरीदा। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। लेकिन, मौसम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.