मुरादाबाद, जून 14 -- VIDEO Viral In Moradabad: महिला सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस और सरकार लगातार काम कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ अराकतत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अभी हाल में कुछ लोगों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की फोटो को लेकर अभद्र कमेंट किए गए। जिसको लेकर सीएम योगी ने भी सख्त चेतावनी दी है। अब मुरादाबाद जिले के इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों सख्त संदेश देते नजर आए। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंदरकी क्षेत्र के गांव जलालपुर खास में एक आयोजित जन चौपाल के दौरान कुंदरकी थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के साथ अभद्रता करने या उन पर बुरी नजर डालने वालों को...