कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा। निकाय चुनाव संपन्न होते ही अध्यक्ष पद के प्रमुख प्रत्याशियों की दिनचर्या अचानक बदल गई। मतदान खत्म होते ही किसी ने घर में रहकर थकान मिटाई, तो कोई समर्थकों के साथ बैठकर वोटों का मिलान करने में जुटे रहे। कुल मिलाकर चुनाव बाद का दिन प्रत्याशियों के लिए सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग रहा। कुछ प्रत्याशी मतदान के दूसरे ही दिन अपने घरों में रहे। लंबे समय बाद उन्हें परिवार के साथ सुकून के कुछ पल बिताने का अवसर मिला। उन्होंने स्वीकार किया कि लगातार प्रचार के कारण न तो पर्याप्त नींद हो पा रही थी और न ही घर-परिवार को समय दे पा रहे थे। ऐसे में मतदान के बाद का दिन उनके लिए राहत लेकर आया। किसी ने देर तक विश्राम किया, तो किसी ने घर पर ही समर्थकों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी अनुभव साझा किए। वहीं कई प्रत्याशी ऐसे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.