नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अभी दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की अगुआई कर रहे हैं। सिद्धू कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि भीषण कार हादसे के बाद ऋषभ पंत दोबारा कभी अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना पौराणिक पक्षी फीनिक्स से की है जो अपने ही राख से फिर जिंदा हो जाती है। ऋषभ पंत फिलहाल फुट इंजरी से उबरकर इंडिया ए की अगुआई कर रहे हैं। इसी साल इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर पर रिवर्स स्वीप खेलने के दौरान उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से वह एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.